फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार के लिए आज पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी और चौथे चरण में बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले के 979 मतदान केंद्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुधवार को सभी आठ ब्लाकों में निर्धारित स्थलों से दिनभर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला चलता रहा। देर शाम तक सभी पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

12 लाख 22 हजार 611 मतदाताओं के वोट की चोट से 11,535 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 7402 पदों पर पहली बार एक साथ चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जनपद के आठ ब्लाकों में निर्धारित स्थलों से कुल 2047 पोलिंग पार्टियां 529 छोटे और बड़े वाहनों से रवाना की गईं। बड़ोखर ब्लाक से 257 पोलिंग पार्टियां, महुआ से 281, तिंदवारी से 240, जसपुरा से 165, नरैनी से 347, बिसंडा से 238, बबेरू से 289 और कमासिन से 230 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
मतदान के लिए जनपद में 979 मतदान केंद्र व 2047 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में 17 मतदान केंद्र संवेदनशील और 48 अति संवेदनशील और 38 अति संवेदनशील (प्लस) श्रेणी में है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। उधर, ग्राम प्रधान के 469 पदों पर 6248 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के 30 पदों में 543, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 750 पदों में 3097 और 6153 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 1647 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
ब्लाकवार मतदान केंद्र, स्थल और वोटरों का ब्योरा---
ब्लाक केंद्र मतदेय स्थल मतदाता
नरैनी 178 347 207951
बड़ोखर खुर्द 125 257 154469
तिंदवारी 127 240 143511
महुआ 123 281 172890
जसपुरा 81 165 91202
कमासिन 110 230 136037
बबेरू 128 289 169902
बिसंडा 107 238 146649
योग 979 2047 12,22,611
इंसेट---
ब्लाकवार प्रत्याशियों का ब्योरा---
ब्लाक प्रधान डीडीसी बीडीसी सदस्य
बड़ोखर खुर्द 735 90 471 141
महुआ 973 46 333 973
बबेरू 825 75 378 201
कमासिन 739 57 346 91
जसपुरा 388 36 306 142
बिसंडा 797 63 374 152
तिंदवारी 641 46 394 154
नरैनी 1150 130 495 358
योग- 6248 543 3097 2212
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें