फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिलाओं की दौड़ में कंचन सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। विकासखंड के छिरहुटा ग्राम पंचायत के खेल मैदान में डिफेंस अकादमी और आइडियल इंस्टीट्यूट तिंदवारी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवदर्शन महाविद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह पटेल, उत्तरी सहकारी समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह परिहार, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह आशीष चंदेल ने किया।
विज्ञापन

2400 मीटर महिलाओं में प्रथम स्थान कंचन कबीर, तिंदवारी, द्वितीय स्थान प्रियंका देवी बछेउरा, तृतीय स्थान अंजली मौर्या बछेउरा ने हासिल किया। 4800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान सुनील यादव ददरिया, द्वितीय स्थान हरिश्चंद्र दतौली, तृतीय स्थान सागर शर्मा पिपरगवां रहे।
मेजर वीरेंद्र सिंह ने युवकों को तेज दौड़ने की टिप्स दी। बताया कि 15 सितंबर को सिमौनीधाम में 22 को तिंदवारी नगर में दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें केवल 1600 मीटर अग्निवीर के लिए, 2400 मीटर पुलिस की रेस महिलाओं के लिए, 4800 मीटर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पुरुषों के लिए दौड़ कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें