फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हरविलास पांचवी बार बने प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रशांत प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में रविवार को विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। हर विलास गुप्ता लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए। प्रशांत शर्मा को प्रबंधक पद का फिर दायित्व मिला है।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार अवस्थी एडवोकेट व जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह की ओर से नामित पर्यवेक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी और शिक्षाविदों ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव कराया। हर विलास गुप्ता लगातार पांचवीं बार निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुने गए और प्रशांत शर्मा को पुनः प्रबंधक पद का दायित्व प्रदान किया गया।
शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजीव कुमार अग्रवाल उपप्रबंधक, राधा कृष्ण अग्रवाल कोषाध्यक्ष सहित बद्री प्रसाद, माधव निगम, डॉ.किशोर कुमार बाजपेयी, संजय गुप्ता, शरद कुमार अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, शांतनु कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार साहू प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें