फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धान रोपने गईं वृद्धा की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खेत में देवर के साथ धान रोपने गईं वृद्धा की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन सांप के डसने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के गांव साड़ासानी निवासी राजा भइया ने बताया कि उनकी भाभी कमला देवी (60) शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे खेत में धान की रोपाई करने गईं थीं। मेड़ से वह खेत की ओर आ रहीं थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर गईं। उन्होंने खेत में काम कर रहे देवर राजाभइया ने सांप के डसने की आशंका जताई।
विज्ञापन

इस पर परिजन उन्हें लेकर पहले प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लेकर कमासिन सीएचसी आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके एक पुत्री शादीशुदा है। पति शिरोमणि की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। वह देवर के साथ रह रहीं थीं।
विज्ञापन

कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि परिजन सांप के डसने की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें