बांदा। अतर्रा कस्बा के कृष्णा नगर में एक बंद घर से दुर्गंध आ रही थी। जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंची तो एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
कृष्णा नगर में 70 वर्षीय राधेश्याम कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। भतीजा स्वामी दीन ने बताया कि दिवंगत की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था। वह घर पर अकेली ही रहते थे। भतीजे ने बीमारी की वजह से मौत की आशंका जताई। अतर्रा थाना प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)