फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

Mon, 03 Aug 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के गांव मुरवारा में वृद्ध का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन व पुलिस ने नशे में घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। वृद्ध अपने परिवार से अलग दूसरे गांव में रहकर नाई का काम करता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के गांव मुरवारा के प्रधान सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव के चंद्रभान सिंह उर्फ फायल (70) ने रविवार को सुबह करीब 10 बजे गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया।
दोपहर बाद वहां पहुंचे चरवाहों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रधान ने बताया कि चंद्रभान सिंह का पूरा परिवार गांव इंगुवा में रहता है। उसके दो पुत्र हैं। एक पुत्र बाहर रहकर कमाता है, दूसरा पुत्र गांव में रहता है। पत्नी का निधन हो चुका है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उसने इंगुवा गांव में स्थित तीन बीघा जमीन बेची थी। इसमें उसे पांच लाख रुपये मिले थे। उसने बेटों को 50-50 हजार रुपये दिए थे। शेष पैसा अपने पास रखकर मुरवारा में रहकर नाई गिरी का काम कर रहा था।
वह नशे का भी आदी था। मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। नशे के चलते घटना को अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति और साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें