फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुजुर्ग की नाले में डूबने से मौत

Wed, 07 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। थाना चिल्ला क्षेत्र के गांव दतरोली में बुधवार को मवेशी चराते समय पैर फिसलने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की नाले में डूबकर मौत हो गई। करीब चार घंटे की तलाश के बाद गांव के गोताखोरों ने शव नाले से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार दतरोली के मुनीम खंगार (90) सुबह करीब 11 बजे मवेशियों को लेकर घर से करीब 200 मीटर दूर ऊसर नाले के किनारे गए थे। दोपहर लगभग एक बजे नाले के किनारे अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए।
आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने शोर मचाया, लेकिन नाले में जाने की कोई हिम्मत नहीं कर सका। ग्रामीणों ने परिजन को जानकारी दी। गांव के बच्चू, पप्पू और शेखर समेत अन्य लोगों ने उनकी तलाश की। करीब चार घंटे बाद शाम चार बजे बुजुर्ग का शव मिला।
विज्ञापन

एसओ चिल्ला आनंद साहू ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुनीम के दो पुत्र कालका प्रसाद और मिथिलेश भारती शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें