फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। गिरवां थानाक्षेत्र के मुरवां गांव में अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के करीब पंद्रह दिन बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रेमवती ने पुलिस को बताया कि उनके पति बालाप्रसाद (65) गत 15 मई को घर से भूसा लेने खेत तरफ जा रहे थे। तभी सुबह करीब 11:30 बजे घर के दरवाजे के पास एक सफेद रंग के अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाप्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें