फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सपा नेताओं ने इस्तीफा दिया

Wed, 08 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गठबंधन प्रत्याशियों और टिकट वितरण पर घमासान सपा और कांग्रेस में थम नहीं रहा। जिला महासचिव को पद से हटाने पर आठ सपा नेताओं ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उधर, नरैनी (सुरक्षित) सीट से टिकट न मिलने से खफा 37 साल पुराने कार्यकर्ता ने कांग्रेस छोड़ दी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिला महासचिव राजेंद्र यादव को पद से हटाया तो कई सपा नेता विरोध में उतर आए। कार्रवाई से उत्तेजित आठ नेताओं ने चुनाव के ऐन मौके पर सपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त त्यागपत्र भेजा है। इनमें पूर्व जिला सचिव धरमपाल यादव, बांदा विधान सभा क्षेत्र सचिव मिथलेश यादव, तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र सचिव छोटेलाल यादव व कोषाध्यक्ष धनराज यादव, युवजन सभा कोषाध्यक्ष शिवभूषण यादव, नरजिता (तिंदवारी) ग्राम प्रधान जगदीश यादव समेत सभाजीत यादव (रामपुर) व रवी निषाद (भूरागढ़) शामिल हैं। उक्त नेताओं का कहना है कि जिला संगठन के गलत रवैए से परेशान होकर त्याग पत्र दिया है। उधर, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष रम्मू प्रसाद वर्मा ने इस्तीफा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को भेजे त्याग पत्र में कहा है कि 37 साल पार्टी से जुड़े रहे। नरैनी (सुरक्षित) सीट से टिकट के लिए आवेदन किया, लेकिन टिकट उन्हें नहीं दिया गया। कांग्रेस दलितों के नाम पर दिखावा कर रही है, लेकिन उत्थान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें