फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के आठ रेलवे स्टेशनों पर चार करोड़ से लगेंगे एस्केलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के आठ रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) की सुविधा जल्द मिलेगी। रेल मंत्रालय ने इसके लिए 4 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर दिए हैं। इसके अलावा धर्मनगरी चित्रकूट का रेलवे स्टेशन भी उच्चीकृत किया जा रहा है। यहां आरक्षित लाउंज और वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनेगा।
विज्ञापन

मंडल वाणिज्य प्रबंधक अखिल शुक्ल के हवाले से डीआरएम, झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, उरई व झांसी और मध्य प्रदेश के खजुराहो, दतिया व ग्वालियर में एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं। इन सभी एस्केलेटर पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च आएगा।
यह धनराशि रेलवे मंत्रालय ने स्वीकृति कर दी है। जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि मंडल वाणिज्य प्रबंधक यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसी क्रम में धर्मनगरी चित्रकूट रेलवे स्टेशन को उच्चीकृत किया जा रहा है। यहां आरक्षित लाउंज और वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। उधर, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर चार और ग्वालियर स्टेशन पर दो वॉक इन थ्रू थर्मल स्कैनर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेल परियोजनाओं में मिलेगा प्रवासियों को काम
रेलवे के कार्यों में प्रवासी मजदूरों को भी काम मिलेगा। उत्तर मध्य और उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने इसके लिए मध्य रेल के मंडलों और निर्माण संगठनों को निर्देश दिया है। जिलेवार रेलवे परियोजनाओं में मनरेगा से संविदा कार्य और मानव दिवस सृजित किए जाएंगे।
इसकी सूची तैयार की जा रही है। प्रवासी मजदूरों को भी काम मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने प्रवासी मजदूरों की संख्या सभी जोनल रेलवे को भेजी है। साथ ही हरेक जिले में रेलवे परियोजनाओं को चिह्नित करने को कहा है। रेल अफसर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और ग्राम पंचायतों से संपर्क करके मनरेगा से प्रवासी और अन्य मजदूरों से परियोजनाओं का कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें