बांदा। सरकारी कर्मियों को कोरोना तेजी से गिरफ्त में ले रहा है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लिपिक के संक्रमित पाए जाने के बाद अब गुरुवार को राजकीय मेडिकल कालेज के चार कर्मचारी और विकास भवन स्थित पूर्ति कार्यालय का एक लिपिक भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा तीन और मिले हैं। इन दोनों कार्यालयों को सैनिटाइज करने के लिए 48 घंटे तक कामकाज रोक दिया गया है।
गुरुवार को सुबह आई जांच रिपोर्ट में मेडिकल कालेज का एक स्टाफ नर्स, दो स्वीपर और एक वार्ड ब्वाय संक्रमित पाए गए। इसके अलावा एक बांदा का शहर का और एक लहुरेता और एक नरैनी का शामिल है।
इसी के बाद एक अन्य जांच रिपोर्ट में जिला पूर्ति कार्यालय का लिपिक संक्रमित मिला। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 343 और सक्रिय लगभग 155 मरीज हो गए हैं।