फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साझेदारी के नाम पर ऐंठे आठ लाख रुपये

Fri, 26 Sep 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

अतर्रा के कोर्रही गांव निवासी मोहम्मद हनीफ ने मेडिकल स्टोर में साझेदारी के नाम पर डॉक्टर मोबिन खान पर आठ लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतर्रा। मेडिकल स्टोर में साझेदार बनाने के नाम पर डॉक्टर ने अपने मित्र से रुपये ऐंठ लिये। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी मोहम्मद हनीफ ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने मित्र कोर्रही गांव निवासी डॉ. मोबिन खान को बरीवा पुल स्थित गौसिया मेडिकल स्टोर में साझेदारी के लिए आठ लाख रुपये दिए थे। रुपये के लेन-देन के करीब तीन साल गुजरने के बाद आज तक मोबीन ने मेडिकल स्टोर के लाभ या हानि का हिसाब नहीं किया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उसने हिसाब करने की बात कही। तब वह मेडिकल स्टोर में हिस्सेदारी की बात से मुकर गया। कुछ दिन बाद उसने रुपये के बदले एक जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही। वह निर्धारित तारीख को बबेरू तहसील में पहुंचकर जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप खरीद कर डीड तैयार करा ली। रुपया वापस मांगने पर वह गाली दे रहा है। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें