फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साले-बहनोई समेत आठ घायल

Thu, 24 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बोलरो की टक्कर से साले-बहनोई घायल हो गए। अतर्रा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी केश कुमार (28) पुत्र माता प्रसाद अपने साले राजेश (24) निवासी खम्हौरा के साथ बाइक पर बांदा आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ोखर खुर्द गांव के पास बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी धीरेंद्र (35) पुत्र कामता, पत्नी नीलम (30) व गांव के रमेश यादव (35) पुत्र भैरमा के साथ मंगलवार को दोपहर बाइक पर छेहरावं गांव जाते समय पचुल्ला गांव के नजदीक बाइक फिसल जाने से गिरकर घायल हो गए।

उधर, अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक सुशील (19) पुत्र रामराज निवासी चौसड़ मां प्रेमपति को लेकर बाइक से अतर्रा आ रहा था। गांव के पास ही सामने से आ रहे साइकिल सवार सिपाहीलाल (26) पुत्र राम प्रकाश (पहरिया, कर्वी) व एक अन्य 15 वर्षीय बालक से टक्कर हो गई। सुशील समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें