फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नकली बीड़ी का कारोबार करने वाले आठ गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विभिन्न ब्रांडों के नाम का उपयोग करके लंबे समय से नकली बीड़ी का कारोबार कर रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख रुपये कीमत का माल भी बरामद किया गया है। इनमें दो आरोपी झांसी और बिहार के रहने वाले हैं। बाकी स्थानीय हैं। पुलिस इनके नेटवर्क की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

मामले का मंगलवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज, शांतिनगर और आवास विकास से घरों के अंदर विभिन्न ब्रांडों के नाम का प्रयोग कर नकली बीड़ी बनाने का कारोबार करने वाले आठ आरोपियों को पकड़ा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में हुसैन गंज निवासी मुबारक खां, झांसी के मऊरानीपुर निवासी विवेक राय, शांतिनगर निवासी राजू गुप्ता, कपिल कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार के अलावा बिहार के झाझा के दीना रावत, आवास विकास काॅलोनी निवासी उपेंद्र कुमार व हुसैनगंज निवासी रहमत अली शामिल हैं।
विज्ञापन

इन आरोपियों के कब्जे से 435 पैकेट श्याम बीड़ी नकली, 59 पैकेट जीत ब्रांड की बीड़ी, पांच झाल बिना रैपर की बीड़ी, पांच बोरी रैपर श्याम ब्रांड, 13 बोरी रैपर केके ब्रांड, दो झाल बीड़ी के पैकेट के अलावा विभिन्न प्रकार की 19 मोहरें बरामद की गई हैं।
एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि इनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह अपना नकली माल तैयार कर आसपास जिलों समेत बिहार तक भेजते थे। गिरफ्तारी टीम में शहर कोतवाल मनोज शुक्ला, एसओजी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, प्रभारी जेल चौकी वीरेंद्र त्रिपाठी, एसआई अर्पित पांडेय, एसआई रोशन लाल, दानबहादुर पाल, एसआई सुधीर सिंह, एसआई राधाकृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे। खुलासे के समय सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें