बांदा। वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी मैकू ने बताया कि बेटा शिवशरन (28) ई रिक्शा चलाता था।
बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह ई-रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड पेट्रोल पंप के आगे तनहा बाबा स्थान पर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा पलट गया। शिवशरन उसमें दबकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिवशरन के तीन साल की बेटी है। पत्नी गोमती उसे छोड़कर जा चुकी है। तीन भाई, तीन बहन में सबसे बड़ा था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।