फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सवारियों से भरा ई रिक्शा खंती में पलटा, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। मुरवल गांव जा रहा सवारियों से भरा ई रिक्शा बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। रिक्शे में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा बिहारी गांव से गुरुवार को दोपहर ई रिक्शा चालक राकेश गांव से सवारियों को बैठाकर मुरवल गांव जा रहा था। गांव के दरिया बाबा मोड़ पर ई रिक्शा बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। रिक्शे में सवार संतोषिया देवी (19) की दबकर मौत हो गई, जबकि रिक्शे में सवार लक्ष्मीनिया देवी (70), रामदत्त पटेल बड़कू (58), कृष्णा (21) व चालक राकेश (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची बिसंडा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पिता कलुआ ने बताया कि संतोषिया दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह मुरवल गांव घर का सामान लेने जा रही थी। घायल सवारियों और चालक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ईरिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य घायलों को बिसंडा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें