फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर से ले जाकर ई रिक्शा चालक को पीटा, ट्रेन के आगे दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर से ले जाकर दो लोगों ने ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। उसे ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा गुलाब बाग निवासी सुशील (26) मंगलवार की दोपहर कालू कुआं चौकी क्षेत्र के बाबा साहब तालाब के पास निकली रेल लाइन पर ट्रेन की पटरी में दोनों पैरों से कटा मिला। रेल कर्मियों ने उसके मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायल सुशील ने पुलिस को बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। मंगलवार को दोपहर उसके परिचित दो लोग उसे घर से ले गए थे। बाबा साहब तालाब के पास उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद उसे ले जाकर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए। सुशील के पिता संतराम गुप्ता ने बताया कि उसे पहले जिला अस्पताल ले गए थे, हालत गंभीर होने पर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान सुशील की मौत हो गई। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। किस बात पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया, उन्हें नहीं पता।
कालू कुआं चौकी इंचार्ज ने देर शाम बताया कि रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से उन्हें मेमो आया है। इसमें सुशील की मौत होने की पुष्टि की गई है। शव का पंचनामा भरने का कार्य किया जाएगा। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें