फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दवा के सेवन से किशोरी की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुखार से पीड़ित किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पहले बदौसा फिर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गलत दवा से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन




चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रसिन गांव निवासी प्रार्थना (12) की सोमवार की रात घर में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बदौसा पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां कांति ने बताया कि दो दिन से शिवानी को बुखार आ रहा था। परिजनों ने रसिन गांव में एक डॉक्टर को दिखाया था। उन्होंने उसे दवा दी थी। दवा खाने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। इससे उसकी मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा ने बताया कि परिजन दवा खाने से हालत बिगड़ने पर मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें