फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई-रिक्शा चालक ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा की घटना
विज्ञापन

-हमीरपुर जिले के खंडौत गांव का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। किराये के मकान में रह रहे ई रिक्शा चालक ने रात में किसी समय मकान के छज्जे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के खंडौत गांव निवासी सत्यरूप ने बताया कि उसके चाचा अशोक यादव (40) बांदा के जरैली कोठी झील के पुरवा मोहल्ले में किराये के मकान में पिछले एक साल से परिवार के साथ रह रहे थे। वह ई रिक्शा चलाते थे। रात करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने मकान के छज्जे से रस्सी से लटककर जान दे दी। घटना के समय सत्यरूप भी मौजूद था।
विज्ञापन

वह बाबा बागेश्वरधाम की कथा सुनने के लिए हमीरपुर से आया था। भतीजे का कहना है कि रात में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। शाम को सभी ने एक साथ खाना खाया था। उसकी चाची रामा देवी अपने बच्चों के साथ अंदर कमरे में सोने चली गई थी। वह भी उनके साथ सो गया था। तड़के पड़ोसियों ने बताया तो जानकारी हो सकी। अशोक के एक पुत्री दो पुत्र हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि परिजन वजह नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें