फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 19 अशोक। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। ई-रिक्शा लेकर गांव जा रहे चालक को पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी सिकंदर ने बताया कि उसके चाचा अशोक कुमार (35) ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह बांदा से ई-रिक्शा लेकर अपने गांव जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेऊना गांव के पास पीछे से आए चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में पत्नी संगीता है। तीन पुत्री व एक पुत्र है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें