देवी जागरण के मंच पर बच्चों के साथ प्रस्तुति देते डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। शारदीय नवरात्र की पंचमी पर देवी जागरण में डुप्टीकेट अमिताभ बच्चन ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। विशेषतौर पर युवाओं और बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।
गूलर नाका स्थित भारतीय नवयुवक समाज द्वारा आयोजित देवी जागरण में आरसी आर्केस्ट्रा (झांसी) के गायकों ने देवी गीत प्रस्तुत किए। जागरण की शुरुआत आरती से हुई।
गायक सोनू ने ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ गीत सुनाया। गायिका रोशनी ने ‘मइया की चुनर उड़ जाए पवन जरा धीरे चलो’ गीत प्रस्तुत किया। संचालक अंशू ने ‘मइया का चोला है रंग लाल’ गीत गाया। डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
संचालन संजय काकोनिया ने किया। इसके पूर्व भाजपा नेता अजित गुप्ता, स्वदेश शिवहरे, प्रभा गुप्ता, सुमन तिवारी और कांग्रेस नेता राजेश दीक्षित को नवयुवक समाज ने सम्मानित किया। इस मौके पर अभिषेक चंदेरिया, बाबूलाल यादव, आनंद सोनी, रामू साहू, अनुराग चंदेरिया, अंकिता चंदेरिया आदि उपस्थित रहे।