बदौसा। नेशनल हाईवे-35 पर कर्वी, चित्रकूट की ओर से आ रहे अनियंत्रित ओवरलोड गिट्टी लदे डंपर ने पहले पिकअप वाहन को टक्कर और फिर सवारियां भर रही आॅटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-35 में शुक्रवार की शाम चित्रकूट की ओर से आ रहे ओवरलोड डंपर ने अनियंत्रित होकर दुबरिया फतेहगंज तिराहा में अतर्रा की ओर से कर्वी जा रही पिकअप को सामने से टक्कर मारते हुए शीशम के पेड़ को तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़ी सवारियां भर रही आॅटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार अतर्रा निवासी महिला विमला (25) उसकी बहन बदौसा निवासी नेहा (23), विनोद (35), झब्बू का पुरवा निवासी छोटा (18) व दुबरिया गांव निवासी राजदीप (35) गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में विमला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है।