बांदा। शादी के जश्न के दौरान मामूली विवाद पर दबंगों ने दुल्हन के भाई को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव निवासी राकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बहन की शादी थी। नौगांव (एमपी) से बरात आई थी। सड़क किनारे बरातियों के वाहन खड़े थे। इसी बीच गांव का ट्रैक्टर निकला और कार में ठोकर मार दी। कार चालक ने विरोध किया तो उसे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव के लिए वह पहुंचा तो गांव के चार-पांच लोगों ने उसे लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों और पुलिस के आने से पहले ही भाग गए। कोतवाली में तहरीर दी है। (संवाद)