बांदा। केन-बेतवा गठजोड़ परियोजना में कार्यरत अवर अभियंता ने घर पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने काम को लेकर तनाव में होने की बात बताई।
नवाब टैंक स्थित सिंचाई विभाग में कार्यरत जेई विक्रम वर्मा (32) पुत्र बालमुकुंद वर्मा ने गुरुवार की रात बंगालीपुरा स्थित किराये के मकान पर रस्सी से फांसी लगा ली। शुक्रवार को सुबह पानी वाला डिब्बा लेकर जब कमरे पर पहुंचा तो घटना की जानकारी दी। पिता बाल मुकुंद ने बताया कि मूलरूप से वह चरखारी के रहने वाले हैं। विक्रम होली पर अपनी गर्भवती पत्नी प्रीती को होली से पहले मायके छोड़ आया था। घटना के एक दिन पूर्व ही वह छुट्टी से ड्यूटी पर बांदा लौटा था। यह भी बताया कि विभागीय काम को लेकर कोई तनाव रहा होगा। (संवाद)