फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेल में ही पड़ा था मुख्तार को दिल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पोस्टमार्टम के बाद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की वजह डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताई है। डॉक्टरों के मुताबिक मुख्तार को अटैक आठ-सवा आठ बजे के आसपास पड़ा था। यहीं वह समय था, जब जेल में मुख्तार का चेकअप अधिकारियों के सामने किया जा रहा था। उसकी बेहोशी की हालत देखकर करीब 8:30 बजे उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के शव का पांच डाॅक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। तीन डाक्टर जिला अस्पताल के डाॅ. महेश, डाॅ. एसडी त्रिपाठी, विकास, पीजीआई के हदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. तिवारी, मेडिकल कालेज के डॉ. सुनील बंसल थे। पोस्टमार्टम के बाद डाॅक्टरों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से होना प्रतीत होती है। हालांकि बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। जिसे परीक्षण के लिए विधि विज्ञान केंद्र लखनऊ भेजा जाएगा।
बताया कि मुख्तार के पोस्टमार्टम की परिवार के सदस्यों के बीच पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। यहां तक कि पोस्टमार्टम के दौरान परिवार के दो सदस्यों को अंदर भी रहने दिया गया है। ताकि किसी भी प्रकार का कोई शक सुबा न रहे। मौत के वक्त मुख्तार के पेट में खाना नहीं था। बिसरा सुरक्षित कर उसे जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें