फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा के दिन बिजली न रहने पर मची हायतौबा

Fri, 10 Jul 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तो रमजान माह, उस पर जुमा, गुरुवार की रात फाल्ट के बाद मुस्लिम इलाकों में बिजली न होने पर हायतौबा मच गई। जल संस्थान के अवस्थी पार्क और मर्दननाका स्थित दोनों बड़े ओवरहेड टैंक पानी से नहीं भर पाए। नतीजे में शहर के अधिकतर इलाकों में जलापूर्ति नहीं हुई। जुमा (शुक्रवार) की वजह से मुस्लिम बस्तियों में पानी के लिए लोग भटके। जल संस्थान के टैंकरों की आपूर्ति नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन


मर्दननाका, छिपटहरी, कलामतपुरा, जल संस्थान कार्यालय के पास गूलरनाका, खाईपार आदि इलाकों में लोग पानी के लिए भटकते देखे गए। जहां कहीं भी टैंकर पहुंचा वहां पानी के लिए मारामारी मच गई। तमाम रोजेदारों ने इस बात पर आक्रोश जताया कि जुमा के दिन गुस्ल (स्नान) जरूरी होता है।

जिसके लिए उन्हें दिक्कत हुई। नवागत जलकल अभियंता विमल श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली न रहने से अवस्थी पार्क और मर्दननाका स्थित ओवरहेड टैंक नहीं भरे जा सके। जलसंस्थान महाप्रबधंक तक के साथ वह देर रात तक जलापूर्ति व्यवस्था में लगे रहे। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। बिजली आपूर्ति सामान्य होते ही जलापूर्ति भी हो जाएगी।
विज्ञापन


पानी के लिए फिर भेजा सीएम को ज्ञापन
कलामतपुरा और छिपटहरी में पेयजल संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जलसंस्थान की सारी कवायदें बेकार साबित हुई हैं। घनी बस्ती वाले अल्पसंख्यक बहुल इलाके में पानी के लिए रोजाना प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जा रहे हैं।

शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा कि मकइया मोहल्ला में डॉ. सईद के पास के इलाके में महीनों से पानी नहीं आ रहा। यहां चंद कदम दूर जल संस्थान की पाइप लाइन डाली गई है और उसमें पर्याप्त पानी है।

इस पाइप लाइन को आगे बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय मोहम्मद अजमल, मोहम्मद शफीक, मकसूद अहमद, आरिफ जमील, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद नसीम, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।

क्योटरा उत्तरी में पेयजल आपूर्ति ठप
पेयजल संकट से जूझ रहे धर्माचार्य भी प्रशासन से पत्राचार कर रहे हैं। स्वामी अतुल धर्माचार्य (क्योटरा) ने शुक्रवार को डीएम को पत्र देकर वार्ड-6 (क्योटरा उत्तरी) में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने की शिकायत की है। बताया कि जल संस्थान ने टैंकर से पानी नहीं भेजा। इसके अलावा मुक्तधाम गेट पर खोदा गया गड्ढा हादसों का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें