बांदा। सड़क पर जानवर आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसके जीजा राजेश पटेल (30) अपनी रिश्तेदारी में पारा गांव में निमंत्रण में गया था। वहां से गुरुवार की देर रात वापस अपने गांव जा रहा था। बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू-पल्हरी गांव के बीच अचानक बाइक के सामने जंगली जानवर आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजेश की मौत हो गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को जानकारी दी। साले के मुताबिक, उनके दो पुत्र हैं। वह खेती किसानी करते थे। पिता के नाम पांच बीघा जमीन है। दो भाइयों में छोटे थे। घर में पत्नी अंजू हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बबूल के पेड़ से बाइक टकराई है।