फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शराबी बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, मचा कोहराम

Sat, 01 Apr 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत बड़े बेटे ने मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने से पहले छोटे भाई और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि जमीन के लालच में हत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राजनगर की रामानंदी (50) पत्नी स्व. मंगल का गुरुवार की रात बड़े बेटे रामबाबू से विवाद हो गया। रामबाबू शराब के नशे में था। उसने चारपाई के पाए से मां के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से पहले रामबाबू ने छोटे भाई श्यामबाबू और उसकी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया था। मां को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया।
मां की चीख सुनकर कमरे में बंद श्यामबाबू ने फोन से पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आ गई और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला। घायल रामानंदी को सीएचसी ले गए। डाॅ. विपिन शर्मा ने हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

श्यामबाबू ने बताया कि रामबाबू घटना के समय शराब के नशे में था। हत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता पाया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पति की मौत के बाद जमीन रामानंदी के कब्जे में थी। रामबाबू नशे का लती था। वह जमीन अपने नाम कराना चाहता था, लेकिन मां के विरोध पर उसने हत्या कर दी। सीओ नितिन कुमार का कहना है कि परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। जांच की जा रही है। मृतका के तीन पुत्र हैं। सबसे छोटा पुत्र परदेस में मजदूरी करता है। रामबाबू व श्यामबाबू साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें