पैलानी। चिल्ला थानाक्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी शिवबली वर्मा शनिवार शाम अपने घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर कुएं की चबूतरे में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वह अचानक कुएं में कूद गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पपरेंदा प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों व पुलिस की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकलवाया और उसे उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।