फोटो - 24 तालाब में युवक की खोज में जुटे गोताखोर व लगी भीड़। संवाद
जसपुरा। कस्बे के रामसागर तालाब में शनिवार की शाम एक अज्ञात युवक नशे की हालत में तालाब में कूद गया। इससे आसपास हड़कंप मच गया। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।
सूचना में थानाप्रभारी ऋषिदेव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तालाब में जाल डालकर तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में तालाब के भीटा पर पहुंचा।
उसने अपना झोला व चप्पल उतारकर तालाब में छलांग लगा दी। पुलिस ने तालाब किनारे मिले लाल रंग के झोले की तलाशी ली, जिसमें केवल कपड़े मिले। कोई दस्तावेज या अन्य सामग्री न मिलने से पुलिस को पहचान कराने में दिक्कत हो रही है। (संवाद)