फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में युवक ने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Thu, 30 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में युवक घर से 30 मीटर की दूरी पर लगे बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया। पिता का आरोप है कि वह प्रधान के यहां मजदूरी करता था, ढाई महीने की मजदूरी नहीं मिली थी, उसने प्रधान से शराब पीने के लिए रुपये मांगे तो उसे भगा दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव निवासी देवराज वर्मा ने बताया कि उसके पुत्र करन वर्मा (22) ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने घर से 30 मीटर की दूरी पर स्थित बबूल के पेड़ से शर्ट से फंदा लगा लिया। छोटी बहन रोशनी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। पिता का आरोप है कि उसका पुत्र करन गांव के प्रधान के यहां मजदूरी करता था। नशे का आदी था।
प्रधान उसकी ढाई महीने की मजदूरी नहीं दे रहा था। घटना की शाम करन ने प्रधान से मजदूरी के रुपये मांगे, इस पर प्रधान ने यह कहकर कि मजदूरी का रुपये से शराब पी जाओगे नहीं दूंगा। इस पर उसने क्षुब्ध होकर फंदा लगा लिया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मजदूरी करता था। घर पर उसकी मां विमला है। गिरवां थाना प्रभारी मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि युवक नशे का आदी था, नशे में ही उसने फंदा लगाया है। मजदूरी के आरोप के विषय में उन्हें जानकारी नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें