बांदा। पेट की बीमारी से परेशान किसान ने अतर्रा रेलवे प्लेटफार्म नंबर एक पर आंबेडकर नगर एक्सप्रेस से कटकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि उसका कानपुर में इलाज चल रहा था। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सुदामापुरी मोहल्ला निवासी पंकज तिवारी (55) शनिवार की रात घर से किसी काम से निकला था।
वह अतर्रा प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगोदाम के पास पहुंच गया। वहां उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। भाई अवनीश ने बताया कि थनैल गांव में छह बीघा जमीन है। उसी में वह खेती किसानी करता था। वह पेट की बीमारी से ग्रसित था। लंबे समय से कानपुर में इलाज चल रहा था। अतर्रा जीआरपी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।