फोटो- 14 नरेश उर्फ अवधेश। फाइल फोटो
जसपुरा। थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में शनिवार रात नरेश उर्फ अवधेश (35) ने शराब के नशे में घर की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चार वर्षीय भतीजे ने शव देखा तो पड़ोसियों को जानकारी दी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
भाई महेश ने बताया कि नरेश की पत्नी तन्नो ननद के घर छिरका गांव में आयोजित भोले बाबा की स्थापना कार्यक्रम में गई थीं। एक दिन पूर्व नरेश स्वयं पत्नी और मां को हमीरपुर छोड़कर वापस घर आया था।
घटना के समय घर में महेश का चार वर्षीय पुत्र बउवा ही था। परिजनों के अनुसार घर में मौजूद बउवा ने छत पर गया तो देखा कि चाचा नरेश पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ है। बच्चे की सूचना पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पैलानी थाना के उपनिरीक्षक अवधेश शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नरेश खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में एक बड़ा भाई है जो अलग रहता है, जबकि दो बहनें विवाहित हैं।
एसआई अवधेश शुक्ला ने बताया कि दिवंगत युवक शराब का आदी था और आत्महत्या के कारणों को लेकर परिजन भी कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।