फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा का चबूतरा धंसा देख डीआरएम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पहली ही बारिश में राष्ट्रीय ध्वज के पोल का चबूतरा धंस गया। यह देख डीआरएम संदीप माथुर बेहद खफा हुए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए फटकार लगाई और पुन: बनवाने के निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को लगाने का काम प्राइवेट कंपनी कर रही है, लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी गुणवत्ता पर नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को मानिकपुर से झांसी तक विंडो निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने करीब 3.45 बजे स्पेशल ट्रेन से बांदा उतरे और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन में मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कहा। माल गोदाम में हो रहे निर्माण कार्यों में सामान बिखरा देखकर नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए। दूसरी तरफ खड़े दुर्घटना वाहन यान (एआरटी) का निरीक्षण किया। रेलवे चिकित्साधिकारी डा. राहुल उपाध्याय से कर्मचारियों द्वारा वैक्सीन लगवाने की जानकारी ली।
अधिकारियों, कर्मचारियों सहित टिकट निरीक्षक स्टाफ से वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा। डीआरएम ने अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत तिवारी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पूर्व शशिचंद्र दुबे, स्टेश अधीक्षक श्रीकृष्ण कुशवाहा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार, मो. तारिक, सुरेश कुमार, संगीर सिद्दीकी, जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे। डीआरएम एक घंटे के निरीक्षण के बाद महोबा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें