फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नियमों के उल्लंघन में 45 स्कूली वाहनों के चालकों का चालन

Wed, 07 Feb 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्कूली वाहनों के चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा यातायात पुलिस और परिवहन अधिकारियों के संयुक्त जांच अभियान में हुआ। नियमों के विपरीत स्कूली वाहन चलाने वाले 45 चालकों का चालान किया गया। इसमें से अधिकांश बस चालक सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। करीब एक लाख रुपये का चालान किया गया है। पीटीओ रामसुमेर यादव ने बताया कि स्कूलों के प्रबंधकों को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

निजी स्कूलों के वाहन चालकों की मनमानी में अंकुश लगाने के लिए परिवहन व यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों के जांच का अभियान चलाया। एक फरवरी से छह फरवरी तक चले अभियान में जिले के 45 स्कूली वाहनों को बिना टैक्स, बिना सीट बेल्ट के चलाते पाया गया। सभी का चालान कर करीब एक लाख रुपयु राजस्व वसूला गया।

मंगलवार को अतर्रा में जांच के दौरान आठ स्कूली वाहनों पर चालान किया गया। पीटीओ रामसुमेर यादव ने बताया कि स्कूली बसों का चालान कर उन्हें चेतावनी भी दी गई है। फिलहाल फिटनेस की शिकायत किसी में नहीं मिली है। कुछ वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के बस चलाते जरूर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें