फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के अधिवक्ता के चालक को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लखनऊ से अधिवक्ता को उनके पैतृक गांव कार से लेकर आए चालक की रविवार की रात को सोते समय अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। चालक लखनऊ का रहने वाला था। पुलिस ने चालक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव के मूल निवासी गजराज सिंह लखनऊ में वकालत करते हैं। उनकी 65 वर्षीय बहन बिट्टी पत्नी जगपाल सिंह का रविवार को निधन हो गया था। अधिवक्ता गजराज उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए किराए की कार से पत्नी सुधा सिंह के साथ गांव आए थे।
कार चालक राजीव गुप्ता (32) पुत्र प्रभु दयाल लखनऊ में कृष्णा नगर कालोनी के रहने वाले थे। अधिवक्ता रविवार की शाम सवा 7 बजे अलिहा गांव पहुंचे। रात में घर के सामने स्थित आंगन में पलंग पर ड्राइवर राजीव सो रहा था। इसी बीच रात डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अज्ञात लोगों ने राजीव के सीने पर तमंचा चटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन

आसपास सो रहे लोगों ने दो लोगों को भागते देखा। राजीव की वहीं मौत हो गई। सोमवार को सुबह एसपी गणेश साहा ने भी मौका मुआयना कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या की वजह पता नहीं चल पा रही है।
वहीं, बिसंडा थाना प्रभारी एमएच शुक्ला ने बताया कि राजीव के पिता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ऐसे भी कयास लगाए जा रहे कि हत्यारों की मंशा अधिवक्ता गजराज सिंह के भतीजे गुड्डू सिंह को मारने का था। गुड्डू यहीं रहते हैं और अक्सर बाहर आंगन में ही सोते है। शायद उसी के धोखे चालक की हत्या कर दी गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें