फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश में नाला बना आफत, जोखिम में जान

Sat, 22 Aug 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। नरैनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बदौसा के मजरा बरकतपुर अंश और काजीपुर में नाले पर पुल नहीं होने से बारिश के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

इन दिनों नाले में पानी बढ़ने से दोनों गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित है। ग्रामीणों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह नाला चित्रकूट के रसिन क्षेत्र से निकलता है। इसमें रसिन बांध की नहर का पानी भी आता है। बारिश के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ने से रास्ता पानी में डूब जाता है। पिछले करीब एक सप्ताह से आवागमन प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। कई ग्रामीण साइकिल और जरूरी सामान के लिए पानी के बीच से निकलकर नाला पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बरकतपुर निवासी सुशील यादव, मो. आवेश खान, वसीम खान, कयामुद्दीन खान, रामेंद्र यादव, साबिर अमीन, मुजाहिद खान, इमरान खान, सलमान खान और हसरत ने बताया कि हर वर्ष बारिश में नाले का जलस्तर बढ़ जाता है। पुल नहीं होने के कारण बरकतपुर, काजीपुर समेत आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है।

उधर, ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति बदौसा के संयोजक संतोष कुशवाहा ने कहा कि पानी के तेज बहाव के बीच नाला पार करना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से नाले का स्थलीय निरीक्षण कराकर स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें