फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डॉ मदन गोपाल को मिला राष्ट्रीय गुरु का दर्जा, लोगों ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। आयुष ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मदन गोपाल वाजपेयी को राष्ट्रीय गुरु के पद पर चयनित किया गया। उनके चयन की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय द्वारा वैदिक चिकित्सा विज्ञान आयुर्वेद को नए आयाम देने वाले आचार्य डॉ.मदन गोपाल वाजपेयी को राष्ट्रीय गुरु के पद चयनित कर आयुर्वेद के शिक्षण प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास कर चयनित आयुर्वेद के चिकित्सक, शिष्य के रूप में ट्रस्ट पर अपनी सेवाएं देंगे। ट्रस्ट को चार चिकित्सक शिष्य के रूप में मिले हैं। राष्ट्रीय गुरु ने बताया कि फरवरी माह में आयुष मंत्रालय की टीम ने आयुष ग्राम ट्रस्ट अस्पताल के सभी प्रकल्पों, जिसमें ओपीडी, आईपीडी, पंचकर्म, औषधि कक्ष, निर्माणशाला, गो सेवालय, पथ्यशाला आदि का निरीक्षण किया। उनके एक हजार से ज्यादा लेख, तीस से अधिक पुस्तकों, देश के विभिन्न प्रांतों में आयुर्वेद से जुड़े सेमिनार, व्याख्यान आदि की जानकारी ली गई।
बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के अलावा हार्ट, किडनी लीवर,रोगियों को रस चिकित्सा से पुनर्जीवित किया गया। निरीक्षण के लिए आई टीम ने आयुष मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद उन्हें रा ष्ट्रीय गुरु का दर्जा दिया गया। उनके मिले सम्मान की सूचना पाकर क्षेत्रीय लोगों ने चित्रकूट में संचालित आयुष ग्राम ट्रस्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। बधाई देने वालों में नरैनी विधायक प्रतिनिधि राकेश दीक्षित, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, हरी ओम शुक्ला, पप्पू महराज,आयुष अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनुराधा, डॉ कपिल राजवंशी, डॉ शोभना , बाल्मीकि द्विवेदी, अनंतराम त्रिपाठी,अनुराग बाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें