फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए डा. श्यामलाल के काम

Fri, 01 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विकास कार्यों के लिए आज भी शहर के बाशिंदों के दिलो दिमाग में बसे पूर्व चेयरमैन डा. श्यामलाल शर्मा को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनके बेमिसाल कामों को याद किया गया।
विज्ञापन


पहली जनवरी को हर वर्ष डा. शर्मा की जयंती मनाई जाती है। शुक्रवार को बलखंडीनाका स्थित उनकी प्रतिमा परिसर में आयोजित सादे समारोह में पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि डा. शर्मा ईमानदारी की मिसाल और युग पुरुष थे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि उनके प्रतिमा पार्क को सुरक्षित और संरक्षित रखना नागरिकों को भी फर्ज है। पूर्व चेयरमैन अशोक अवस्थी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पद से नहीं बल्कि अपने कामों से महान होता है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रद्युम्न दुबे लालू, वरिष्ठ पत्रकार बीडी गुप्ता, डा. रामऔतार त्रिपाठी, अमरदत्त शर्मा आदि ने कहा कि जो छाप डा. श्यामलाल छोड़ गए वह बेमिसाल है।

कार्यक्रम के मेजबान श्रीश कुमार (बच्चा भइया) ने सभी का आभार जताया। डॉ.शर्मा के प्रपौत्र प्रदीप शर्मा सहित रामेश्वर गुप्त, सौरभ जैन, राज बहादुर गुप्ता, अंकुर शुक्ला मौजूद रहे। संचालन कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र ने किया
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें