फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर के जन्मदिन की धूम

Fri, 15 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा पर माला चढ़ाते अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। संविधान निर्माता और भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर आयोजनों की धूम रही। कचहरी रोड पर स्थित अंबेडकर पार्क में प्रतिमा को फूल मालाओं से लाद दिया गया। पूरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम चले। सरकारी और गैर सरकारी आयोजनों में डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


कमिश्नरी कंपाउंड में मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। अपर आयुक्त (प्रशासन) उमाकांत त्रिपाठी, उप निदेशक नियोजन एसएन त्रिपाठी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कलेक्ट्रेट में डीएम योगेश कुमार ने चित्र पर फूल चढ़ाए और दीप प्रज्ज्वलन किया।

सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे, महामंत्री सईद अहमद, एलबीसी रजमोहन प्रसाद, अनीसा बानो, पुरुषोत्तम कुमार, सूचना विभाग लेखाकार अंगद शर्मा समेत तमाम कलेक्ट्रेट कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी बीएसए जयकरन प्रजापति ने बीएसए कार्यालय में माल्यार्पण के साथ जयंती मनाई। अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय में डॉ. राकेश रमन की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर 125 किलो के फूलों की माला पहनाई गई। एसके रवि सहित अनुयायी शामिल रहे। दिन भी बौद्ध वंदना पंचशील पाठ, भीम भोज हुए। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर एमके पांडेय की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया।

आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। जिलाध्यक्ष इरफान खां, जिला महासचिव वाजिद अली आदि शामिल रहे। नेहरू युवा केंद्र में भी जिला युवा समन्वयक की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया गया।

आर्य कन्या इंटर कालेज में उप प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी समेत टीचर व छात्राओं ने जन्मदिन मनाया। डीएवी इंटर कालेज और श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में भी जयंती मनाई गई।

कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दलितों के उत्थान में उनके योगदान की चर्चा की। भाजपाइयों ने जिला कार्यालय और बलखंडी नाका स्थित श्यामलाल पार्क समेत सभी मंडल मुख्यालयों में अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई।

आरएसएस ने केशव कुंज में समरसता दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया। बगेहटा गांव में मूलचंद्र गौतम की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।  अंबेडकर समाज पार्टी ने निवाइच गांव में जयंती मनाई।

बबेरू के सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज व तहसील बार एसोसिएशन कार्यालय में जयंती मनाई गई। संतोष यादव, महेश त्रिपाठी, लक्ष्मण राजपूत, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामशरण प्रजापति, छोटकू राम, शिवपूजन, भूपत पटेल आदि मौजूद रहे। तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक प्रांतीय परिषद सदस्य आनंद स्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें