फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंदिर का कांच तोड़कर दानपेटी, पूजा सामग्री और घंटा चोरी

Mon, 31 Aug 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-5- घटना के संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। कस्बे के तिंदवारी रोड पर नहर पटरी के पास स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार रात चोरों ने दरवाजे का कांच तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चोर मंदिर से दानपेटी, पूजा की थाली सेट और करीब सात किलो वजन का घंटा ले गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
तिंदवारी रोड पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर का दरवाजा शाम को स्थानीय लोग बंद कर देते हैं। रविवार सुबह लोग पूजा करने पहुंचे तो दरवाजे का कांच टूटा मिला। मंदिर के अंदर देखा तो दानपेटी, पूजा थाली सेट और करीब सात किलोग्राम का घंटा गायब था।
वारदात को लेकर जय मां वैष्णो दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी महेश, विष्णु, मनोज, श्रवण कुमार, कुंवर दीप विश्वकर्मा और रणधीर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें