बांदा। पपरेंदा गांव में कुत्तों ने हिरण को जख्मी कर दिया। पुलिस चौकी के सिपाहियों ने उसकी जान बचाई। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में जंगल से भटके हिरण को कुत्ते खदेड़ रहे थे। कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इसी दौरान पपरेंदा चौकी के सिपाही महेश कुमार ने उसे बचाया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग ने घायल हिरण का पैलानी पशु अस्पताल में इलाज कराया। एसपी ने सिपाही की सराहना की।