फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुत्ता, घोड़ा, बकरी व गोवंश का किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24 बीएनडीपी-06 गोवंश को गुड़ खिलाकर आरती उतारतीं विधायक ओममणि वर्मा, साथ में मौजूद अन्य लोग।
विज्ञापन

अतर्रा में मंडलस्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में शुक्रवार को पशुपालन विभाग ने मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने गोवंश की आरती उतार गुड़ खिलाया। शिविर में पशु चिकित्सकों ने कुत्ते, घोड़े, बकरी समेत करीब एक हजार मवेशियों की जांच कर इलाज किया।
शिविर में चिकित्सकों की टीम ने आसपास के गांवों से आए मवेशियों की जांच की। इसमें 525 बकरी, 180 कुत्ते, 160 घोड़े, 240 गोवंश, 220 भैंस शामिल रहीं। इसमें करीब 100 मवेेशी बीमार मिले, जिनका इलाज किया गया। 11 गोवंश का कृत्रिम गर्भाधान किया गया। संचालन पशु चिकित्सालय अतर्रा के प्रभारी डॉ. लघुचंद्र अहिरवार ने किया।
विज्ञापन

चित्रकूट धाम मंडल के पशुपालन उपनिदेशक डॉ. मनोज अवस्थी ने पालकों को समय-समय पर मवेशियों की जांच कराने की सलाह दी। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. रविंद्र सिंह राठौर ने पालकों को लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। लोगों से मवेशियों के लिए भूसा दान की अपील की। अध्यक्षता बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने की।
विज्ञापन

भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राज नारायण नामदेव, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रतीक दीक्षित, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. नंदलाल कुशवाहा भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें