फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में शव मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मवई गांव स्थित कुएं में मिले शव के सिर की तलाश चौथे दिन सोमवार को भी की गई। पुलिस ने जेट पंप लगाकर कुआं खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन पानी ज्यादा होने से पुलिस को सफलता नहीं मिली। उधर, चार दिन बीत गए और युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि पालिका ठेकेदार की मदद से कुआं खाली कराने का प्रयास किया गया,लेकिन पानी अधिक होने से सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को पूरी तरह पानी खाली होने पर सिर ढूंढने में आसानी होगी। इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उधर, गैर जिलों में गुमशुदा का ब्योरा जुटाने गईं पुलिस की चार टीमों को भी अब तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें