कमासिन/खत्री पहाड़। अलग-अलग घटनाओं में हाईस्कूल की दो छात्राओं ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही घटनाओं में परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। घटना के वक्त दोनों मृतक छात्राएं घर में अकेले थीं।
कमासिन थाना क्षेत्र के राजापुर रोड में सत्यवीर यादव की बेटी सपना (16) ने बृहस्पतिवार की देर शाम कमरा बंद कर मां की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़कर शव उतारा गया। पिता ने बताया कि सपना जीजीआईसी में हाईस्कूल की छात्रा थी। कुछ दिन से उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। घटना के वक्त वह घर में अकेले थी। मां राजकुमारी दूसरे घर में थी। एसएसआई राजेंद्र दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई है।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी शिवपूजन की बेटी पिंकी आरख (16) बृहस्पतिवार को देर शाम खपरैल में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि पिंकी बड़ोखर बुजुर्ग राजकीय हाईस्कूल में 10वीं की छात्रा थी। वह खेत में था और मां चमेली मायके में है। पिंकी घर में अकेले थी। आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। थानाध्यक्ष का कहना है कि पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं।
फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी राजाराम के बेटे विष्णु ने शुक्रवार को दोपहर घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के शोर पर परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता के मुताबिक किसी बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो जाने पर घटना की। उधर, भूरागढ़ (मटौंध) गांव में सीमा ने गुरुवार को शाम घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।