फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाते समय टीवी न देखें

Sun, 13 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड फिजियोथेरेपी सप्ताह के तहत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर (केन पथ) में लगे फिटनेस शिविर में छात्राओं को अच्छी सेहत के गुर बताए गए। सलाह दी गई कि खाना खाते समय टेलीविजन न देखें। इससे शरीर का मेटाबोलिक फंक्शन बिगड़ जाता है। उधर, छिपटहरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग दो सैकड़ा मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन


फिजियोथेरेपी सप्ताह के पांचवें दिन लगे इस कैंप में वरिष्ठ फिजियो डॉ. एमडी शरीफ ने बताया कि कसरत से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर फुर्तीला बनता है। डॉ. आरएस राजपूत व डॉ. प्रमोद कुमार ने पैदल चलने, खेलकूद, तैराकी, साइकलिंग आदि जैसे व्यायाम पर जोर दिया।

डॉ. अमित कुमार ने स्वच्छता के फायदे बताए। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने आभार जताया। उधर, डीएम कालोनी में रविवार को मां वैष्णो फिजियोथेरेपी सेंटर में फिजियोथेरेपी और आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगा। एसपी राकेश शंकर ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार स्वर्णकार, डॉ. नीरज सोनी और डॉ. एके साहू ने लगभग 300 मरीजों का चेकअप और इलाज किया। नि:शुल्क पैथालाजी जांचें हुईं। डॉ. बरद सिंह, डॉ. कमलेश निगम, नामिश श्रीवास्तव, डॉ. वासिफ फारूक, डॉ. प्रतिभा महाजन आदि शामिल रहे।

सेंटर संचालक डॉ.अजीत साहू ने आभार जताया। उधर, छिपटहरी स्थित स्वर्गीय मूलचंद्र वाजेपई के अहाते में स्वास्थ्य शिविर लगा। इसका आयोजन बजरंग डायग्नोस्टिक सेंटर, बुंदेलखंड फिजियोथेरेपी सेंटर और यूसुफ मंसूरी व नजरे आलम ने संयुक्त रूप से किया था।

डॉ. ओपी यादव, डॉ. आफताब आलम, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रिषिका सिंह और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. एमडी शरीफ ने लगभग 200 महिला, पुरुष और बच्चों का चेकअप किया। उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। आरएस राजपूत, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, सलमान अहमद, राजा वाजपेई, साकिब, मोहम्मद आफिल आदि आयोजन में शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें