कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश पर उनकी मान-मनौव्वल का सिलसिला अब जिला स्तर पर आ गया है। यहां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया है।
बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में जिला, प्रदेश, शहर, ब्लाक आदि कमेटियों के पदाधिकारी और सेंट्रल विभागों के संयोजक व चेयरमैन आदि शामिल हुए। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता स्वीकारते हैं। राहुल गांधी इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। मांग की कि इस्तीफा वापस लें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस को मजबूत नेतृत्व प्रदान करें।
बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला सहित किशनबाबू गुप्ता, राजकुमार गर्ग, गजेंद्र पटेल, मुमताज अली, शिवमंगल निषाद, आशुतोष द्विवेदी, कामता कुशवाहा, इरफान खां, गणेश सिंह पटेल, जहांगीर खां, अशोक वर्धन, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, केपी सेन, ज्ञानेंद्र प्रसाद, रामहित निषाद, जिलानी दुर्रानी, मकसूद, शब्बीर खां, शिवबली सिंह आदि शामिल रहे।