फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लखनऊ जा रहे डीएम के पिता की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। लखनऊ जा रहे बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पिता की रास्ते में हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। करीब दो घंटे इलाज के बाद सुधार आया। इसके बाद वह बांदा लौट गए।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पिता एससी नागपाल (67) रविवार को बांदा से लखनऊ जाने के लिए निजी कार से निकले थे। दोपहर में बबेरू तहसील के काजी टोला गांव के पास अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट होने लगी। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकने के साथ गार्ड को समस्या बताई। नजदीक के किसी अस्पताल ले जाने के लिए कहा।
इस पर गार्ड ने डीएम को जानकारी दी। जब तक वह सीएचसी पहुंचते तब तक वहां पर डॉक्टर ब्रजेश भारतीय, डॉ. नीतीश श्रीवास्तव टीम के साथ पहुंच गए। उन्हें वार्ड नंबर दो में भर्ती किया। इसके बाद जिला अस्पताल से वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान, सीएमएस डॉ. संपूर्णानंद मिश्र, फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी, ईसीजी टेक्नीनियन डॉ. विवेक के अलावा जिले की टीम पहुंच गई। करीब दो घंटे इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी। इसके बाद वापस बांदा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें