फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम ने प्रभारी ईओ को हटाया, एसडीएम को पालिका ईओ का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। गोशालाओं में मवेशियों की मौत होने और रखरखाव में लापरवाही पर डीएम सख्त नजर आ रहे हैं। लापरवाही पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से पालिका की प्रभारी ईओ नीलम चौधरी को हटा दिया गया है।उनके स्थान पर न्यायिक एसडीएम राहुल द्विवेदी को पालिका ईओ का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 5, 6, व 8 नवंबर को कान्हा गोशाला में भूख और बीमारी से मवेशियों की मौत हो गई थी जबकि छह से अधिक मवेशी मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए थे। यह खबरें लगातार अमर उजाला ने प्रकाशित कीं। खबरों के प्रकाशन के बाद प्रभारी ईओ नीलम चौधरी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोशाला प्रभारी का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए थे, साथ ही वहां तैनात सभी 14 कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह नए कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इस मामले पर डीएम ने पालिका की प्रभारी ईओ को हटाते हुए एसडीएम न्यायिक अतर्रा को ईओ का चार्ज सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें