फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध खनन पर डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने टास्क फोर्स को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि नदी की जलधारा से अवैध खनन नहीं होगा। 233 वाहनों का बैकलॉग जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


बबेरू, नरैनी, सदर और पैलानी के उपजिलाधिकारियों को मानसून सत्र समाप्त होने के बाद संचालित बालू-मौरंग खनन पट्टों और खनन अनुज्ञा पत्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि खनन पट्टों में अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, खान अधिकारी राज रंजन कुमार, एआरटीओ श्यामलाल और जीएसटी विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मौजूद रहे।


सात स्थानों पर अवैध खनन की शिकायतें
नरैनी के उपजिलाधिकारी और खान अधिकारी ने बताया कि नदी में पानी उतरने के बाद नरैनी और करतल थानों के पास स्थानीय ग्रामीणों से बालू-मौरंग के अवैध खनन और परिवहन की सूचनाएं मिल रही हैं। डीएम ने टास्क फोर्स को संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बांदा के उपजिलाधिकारी को कनवारा, अछरौड़, उजरेहटा, भवानीपुरवा और लड़ाकापुरवा (राजघाट) में अवैध खनन और परिवहन की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भंडारण स्थलों की संयुक्त जांच होगी
डीएम ने मानसून सत्र के बाद भंडारण लाइसेंस में बचे बालू-मौरंग की खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम से जांच और माप कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें